सितारगंज पंचायत चुनाव: मतगणना शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

सितारगंज पंचायत चुनाव: मतगणना शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

स्थान – सितारगंज

नाम – तनवीर अंसारी

पंचायती चुनाव के दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज बुधवार, 31 जुलाई को सितारगंज में मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। सुबह 8:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।

काउंटिंग स्थल पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है ताकि कोई भी अव्यवस्था या अप्रिय घटना न घट सके।

आपको बता दें कि इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई और अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों से निकलने वाला है। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग काउंटिंग स्थल के बाहर जुटे हुए हैं। काउंटिंग स्थल में प्रवेश के लिए लोग अपने समीक्षक पास बनवाने के लिए कतारों में लगे हुए हैं।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि मतगणना सुबह 8:00 बजे के बाद ही शुरू की जाएगी। फिलहाल ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, वार्ड मेंबर और जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) पदों की मतगणना की जा रही है। काउंटिंग स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

सदानंद क्षेत्र सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन द्वारा यह भी कहा गया है कि मतगणना स्थल के आसपास धारा 144 लागू है और बिना अधिकृत पास के किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ग्रामीणों और प्रत्याशियों के बीच उत्साह साफ देखने को मिल रहा है। अब सबकी निगाहें परिणामों पर टिकी हैं, जो कुछ ही घंटों में सामने आ जाएंगे।