आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए फायदेमंद बनी हुई है। आप जो भी मेहनत करेंगे, उसका भविष्य में बहुत अच्छा फल मिलेगा। इसलिए फालतू की बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ही पूरा ध्यान दें। लंबे समय से चल रही किसी चिंता या तनाव से आपको राहत मिलेगी।
नेगेटिव: अपने व्यवहार को सरल रखें। गुस्सा और जिद जैसी बुरी आदतों पर काबू पाना बहुत जरूरी है। आपके बच्चों को आपके सहयोग की जरूरत पड़ेगी, इसलिए उनके लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है।

करियर: आपको अच्छे काम मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना पढ़े दस्तखत न करें। काम करने के तरीकों में बदलाव लाने की आपकी योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।
लव: घर का माहौल खुशनुमा और शांत रहेगा। प्रेमी जोड़े एक दूसरे का सम्मान करें।
हेल्थ: शुगर और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज का दिन आपके मन मुताबिक बीतेगा। समय के अनुसार अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने से आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मदद करना आपको अच्छा लगेगा।
नेगेटिव: अपनी ही काम करने की क्षमता पर विश्वास रखें। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वही आपको धोखा दे सकता है। युवाओं का कोई सपना अधूरा रहने की वजह से मन कुछ उदास रहेगा। यह समय शांति और धैर्य से बिताने का है।

करियर: करियर और काम-धंधे में सुधार के लिए आप बहुत कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। जोखिम वाले कामों में बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है।
लव: पति-पत्नी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, नहीं तो इससे घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती है।
हेल्थ: काम का बोझ और तनाव लेने से ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उचित आराम भी जरूर लें तथा नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने में आपका खास प्रयास रहेगा। आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अपनी पसंद के कामों में समय बिताएंगे। आपकी अच्छी कार्यप्रणाली की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी छवि चमकेगी।
नेगेटिव: आज का दिन वैसे तो अच्छा रहेगा, लेकिन कोई भी मुश्किल परिस्थिति आने पर धैर्य और संयम से काम लें, क्योंकि अभी जमीन से जुड़े विवाद को हल करने में दिक्कतें बनी रहेंगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा न करें। संतान के भविष्य को लेकर कोई चिंता रह सकती है।

करियर: काम-धंधे में आज कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी, इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर ही लगाएं। बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लोन या टैक्स से जुड़ी फाइलें पूरी रखें, लापरवाही करने से नुकसान होगा।
लव: पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, और आपकी दिनचर्या व खान-पान को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी योग्यता और क्षमता को पहचानें तथा आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी दोस्त की मदद से रुके हुए काम सुलझ जाएंगे तथा मानसिक रूप से भी बहुत ज्यादा सुकून महसूस करेंगे। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव: युवा वर्ग दोस्तों के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से न भटकें। किसी काम को मजबूरी में करना पड़ सकता है और ऐसा करना आपको तनाव भी देगा। मुश्किल परिस्थितियों में घबराने की बजाय धैर्य और शांति से समय बिताएं।

करियर: काम-धंधे के क्षेत्र में दूर-दराज की पार्टियों से संपर्क फिर से मजबूत होंगे। सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थी भी होना जरूरी है। युवाओं को करियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। इस समय व्यापार में आ रही सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी।
लव: घर-परिवार में व्यवस्थित तथा सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ: यह समय मानसिक तथा शारीरिक रूप से थका देगा। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल है। कोई अच्छी खबर मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार होगा। घर के बड़े सदस्यों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, इसलिए किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें।
नेगेटिव: तनाव और थकान की वजह से आपकी काम करने की क्षमता प्रभावित होगी, इसलिए धैर्य और सरलता बनाए रखें। भाइयों के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। रिश्तों को संभालने में आपका योगदान जरूरी है।

करियर: काम-धंधे को व्यवस्थित करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। इस समय दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। पैसे से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी।
लव: पति-पत्नी के संबंधों में आपसी तालमेल से माहौल मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ: अपनी मनःस्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी और उनके मार्गदर्शन में आप अपनी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी करीबी संबंधी के साथ किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत भी होगी।
नेगेटिव: कोई भी फैसला बहुत सोच समझ कर लें। बहुत ज्यादा भावुकता भी नुकसानदायक रह सकती है। परिवार के सदस्यों को उनके अपने तरीके से काम करने दें तथा उनका सहयोग करें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह न बनें।

करियर: कार्यस्थल पर सभी फैसले खुद ही लें तथा स्टाफ की गतिविधियों पर भी नजर रखें। दूसरों का दखल आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। अगर कोई पेमेंट फंसी हुई है तो आज उसकी वसूली करने के लिए सही समय है।
लव: शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी अविवाहित सदस्य का रिश्ता तय होने की भी संभावना है।
हेल्थ: गैस और अपच की समस्या बढ़ने से परेशान रहेंगे। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें और भावुकता के बजाय व्यावहारिक नजरिया रखें। करीबी संबंधियों के साथ किसी खास मुद्दे पर गंभीर व फायदेमंद बातचीत होगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव: किसी संबंधी के साथ निजी समस्याओं को लेकर बहस हो सकती है। हर समस्या का समाधान बहुत ही समझदारी से करें। पैसे के लेन-देन से जुड़ी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा।

करियर: काम-धंधे में विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपको बेहतरीन काम मिलेंगे। किसी राजनैतिक अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मदद आपके काम को नई दिशा देगी। सरकारी ऑफिस में किसी भी तरह की राजनीति से खुद को दूर ही रखें।
लव: जीवनसाथी तथा परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और शॉपिंग में बिताने से आपसी संबंधों में नजदीकियां और मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी।
हेल्थ: बहुत ज्यादा काम का बोझ पड़ने से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अध्यात्म और धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियों में भी जरूर बिताएं, और इसके कारण आप अपने व्यवहार में भी बहुत ही सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुसार बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव: बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें, क्योंकि सही समय पर अपने कामों को पूरा करने से सुकून महसूस करेंगे तथा व्यवस्था भी ठीक बनी रहेगी। नुकसान से बचने के लिए पैसे निवेश से जुड़ी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें।

करियर: काम-धंधे की गतिविधियों में कुछ न कुछ उलझन और अनिर्णय की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। साझेदारी के काम में पार्टनर की योजनाएं व कार्यशैली काम के लिए फायदेमंद साबित होंगी। ऑफिस के मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें।
लव: परिवार के सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें, क्योंकि इसका बुरा असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
हेल्थ: अनियमित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी। घरेलू इलाज करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: परिवार में व्यवस्था बेहतरीन बनाए रखने के लिए आपने जो नियम बनाए हैं, उसकी वजह से घर में अनुशासित और सुखद माहौल रहेगा, तथा पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत होगी। नजदीकी संबंधी के माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव: ध्यान रखें कि छोटी सी लापरवाही भी आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। बातचीत के तरीके में सुधार लाएं। आपके गलत शब्दों के प्रयोग से कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो सकती है, जबकि आपकी कोई ऐसी मंशा भी नहीं होगी।

करियर: कार्यक्षेत्र पर आपकी अनुपस्थिति में सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा, जिससे अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। इस समय नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का बहुत ज्यादा बोझ रहेगा, समय को धैर्य पूर्ण तरीके से बिताएं।
लव: परिवारजनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए भी मुलाकात का अवसर बनेगा।
हेल्थ: मौसम के अनुसार अपना आहार-व्यवहार रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज का समय संतोषजनक है। कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी प्रतिभा के दम पर समाज तथा काम-धंधे में अलग पहचान बनाएंगे। घर में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी वस्तु की खरीदारी संभव है।
नेगेटिव: किसी भी विवादित मामले को ज्यादा न बढ़ाएं तथा शांतिपूर्ण तरीके से उसे सुलझाने की ही कोशिश करें। अपनी चीजों की अच्छी तरह देखभाल करें, चोरी होने या गुम होने का खतरा है। कोर्ट केस से जुड़े मामले उलझ सकते हैं इसलिए उन्हें अभी टालना ठीक रहेगा।

करियर: इस समय काम-धंधे में टीम वर्क अथवा सामूहिक गतिविधियों के जरिए सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण काम को करते समय परिवार के सदस्यों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। कोई ऑफिस टूर का भी प्रोग्राम बन सकता है।
लव: शादीशुदा संबंध मधुर रहेंगे। मेहमानों का आगमन भी सुखद लगेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
हेल्थ: आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाकर रखेगा। मानसिक रूप से भी आप खुश महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपके निजी काम समय पर पूरे होते जाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, हालांकि आप अपने आत्मविश्वास और योग्यता द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। किसी मनोरंजन की जगह पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव: कभी-कभी ऐसा लगेगा, कि हालात हाथ से निकलते जा रहे हैं, हालांकि यह आपका भ्रम ही है। धैर्य और संयम से अपनी मनःस्थिति को संतुलित रखें। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कामों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

करियर: काम-धंधे की समस्याएं हल होंगी और आप निश्चिंत होकर अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को पूरा करने में बड़े अधिकारियों की भी मदद मिलेगी, तथा ऑफिस में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।
लव: शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
हेल्थ: एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पानी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पिएं, तथा हल्का भोजन लें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रुचि से जुड़े कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। भविष्य से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी कोई योजना बनेगी। युवाओं को किसी परीक्षा से जुड़े अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
नेगेटिव: ध्यान रखें कि गुस्से और ईगो की वजह से आपके हाथ से कोई खास सफलता निकल भी सकती है। किसी भी मुश्किल हालात में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इससे जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी।

करियर: इस समय काम-धंधे की गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, इससे उनकी काम करने की क्षमता में सुधार आएगा। नौकरी में काफी समय बाद आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी में भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव: शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को खुश करेगी।
हेल्थ: मौजूदा माहौल और प्रदूषण से अपना बचाव रखें। नियमित जांच भी करवाते रहें। सावधानी बरतने से स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 3