सेना के मनकामेश्वर मंदिर द्वार का भव्य लोकार्पण, ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने की विधिवत शुरुआत

सेना के मनकामेश्वर मंदिर द्वार का भव्य लोकार्पण, ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने की विधिवत शुरुआत

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र स्थित ऐतिहासिक मनकामेश्वर मंदिर के नवनिर्मित द्वार का लोकार्पण समारोह गुरुवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। लोकार्पण कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव (विशिष्ट सेवा मेडल) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं अन्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। द्वार का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ, जिससे समस्त परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का वातावरण बना रहा।

मंदिर की देखरेख भारतीय सेना द्वारा की जाती है। यहां प्रतिदिन प्रातः और सायं पूजा-अर्चना व आरती होती है।

यह मंदिर केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शांति और सुकून का भी केंद्र माना जाता है।

लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट विक्रम जीत सिंह (सेवा मेडल), कर्नल बी. बी. थापा, कर्नल रोजर, कर्नल सैनी, तथा कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के सूबेदार मेजर मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, सुंदरता और वातावरण की सराहना की तथा इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर बताया।