

स्थान : देहरादून


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



इस समीक्षा बैठक में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधायक भी मौजूद रहे।



बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय विकास की गति को तेज़ करना, अधूरी योजनाओं की समीक्षा करना और आने वाले समय में क्षेत्र में नई योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना रहा।



मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।


उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।


बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, जलापूर्ति, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।




