पानी देने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली सनसनी

पानी देने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली सनसनी

स्थान – सितारगंज /उधम सिंह नगर
रिपोर्टर – भूपेंद्र सिंह पन्नू

खेत में पानी देने को लेकर हुए मामूली विवाद ने मंगलवार को एक युवक की जान ले ली। सैंजनी गांव निवासी सुरजीत सिंह राणा (25) की पड़ोसी से कहासुनी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है।

मृतक सुरजीत सिंह मंगलवार की शाम अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी से तार डालने को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने तमंचा निकालकर सुरजीत को गोली मार दी। गोली लगने से सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश और चुनावी दुश्मनी से जुड़ा बताया जा रहा है।

नानकमत्ता के पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने घटना को गंभीर बताया और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सरकड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है।