राजपुरा में प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ हजारों लोगों का प्रदर्शन, कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

राजपुरा में प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ हजारों लोगों का प्रदर्शन, कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी

राजपुरा क्षेत्र में नहर कवरिंग परियोजना के तहत प्रशासन द्वारा मकानों को चिन्हित किए जाने के विरोध में मंगलवार को भारी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। प्रीति आर्य के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर निगम कार्यालय में जोरदार नारेबाजी की और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारी नागरिकों का कहना है कि उनके मकान पिछले 40–50 वर्षों से वहां स्थित हैं और उन्होंने वर्षों की मेहनत से अपने आशियाने बनाए हैं। प्रशासन द्वारा इन मकानों को अवैध बताकर लाल निशान लगाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

इस मौके पर कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा, “प्रशासन द्वारा जिस तरह से मकानों को चिन्हित किया गया है, वह पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। यदि किसी गरीब का आशियाना तोड़ा गया, तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।”

प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि, “अभी केवल मकानों की पहचान की जा रही है। यह कार्रवाई जल भराव की समस्या को हल करने के लिए की जा रही है।

जिन निर्माणों को पूरी तरह से अवैध पाया जाएगा, केवल उन्हें ही हटाया जाएगा।”

नगर निगम, सिंचाई विभाग और राज्य प्रशासन मिलकर शहर में नालों पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए संयुक्त कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि बारिश के समय शहर में जल भराव की समस्या से राहत मिल सके