

स्थान : रानीखेत


त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के अंतर्गत विकासखंड द्वाराहाट में सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। यह निर्णय मतदान प्रक्रिया में हुई त्रुटि के चलते लिया गया है।



मतदेय स्थल संख्या 46 – राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गनोली में मतदान के दौरान हुई प्रक्रिया संबंधी गड़बड़ियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संस्तुति भेजी थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान कराने के निर्देश जारी किए हैं।



निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया कदम

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह निर्णय शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बना रहे।


दोषियों पर होगी कार्रवाई

निर्वाचन आयोग ने संबंधित प्रकरण की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि त्रुटि के लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


पुनर्मतदान की तिथि और विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखंड व जिला प्रशासन द्वारा जल्द जारी की जाएगी।

दोपहर 2 बजे तक 38.05% मतदान
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक कुल 38.05% मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि प्रत्याशियों का कहना है कि पहले दिन हुई गड़बड़ी से मतदाताओं का उत्साह कम हुआ है, जिसके चलते वोटिंग प्रतिशत प्रभावित हो रहा है।



