हल्द्वानी में पंचायत चुनाव की मतगणना आज, एचएन इंटर कॉलेज में सभी तैयारियां पूरी

हल्द्वानी में पंचायत चुनाव की मतगणना आज, एचएन इंटर कॉलेज में सभी तैयारियां पूरी

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी

हल्द्वानी ब्लॉक के पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एचएन इंटर कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहाँ सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

ब्लॉक अधिकारी ने जानकारी दी कि मतगणना कार्य 28 टेबलों पर सात चरणों में संपन्न होगा। हल्द्वानी ब्लॉक के 197 मतदान केंद्रों के मतों की गणना यहीं की जाएगी।

इस बार ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध

इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा एक ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से प्रत्याशी यह जान सकेंगे कि उन्हें किस मतदान केंद्र से कितने मत प्राप्त हुए हैं। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा और भी बढ़ेगा।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

प्रशासन ने मतगणना स्थल के बाहर धारा 144 लागू कर दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि मतदान की तरह ही मतगणना भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाएगी।