रेनू गंगवार के फार्म हाउस पर बदमाशों का हमला, एक पकड़ा गया, दो फरार

रेनू गंगवार के फार्म हाउस पर बदमाशों का हमला, एक पकड़ा गया, दो फरार

स्थान : सितारगंज
रिपोर्ट : तनवीर अंसारी

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के बरा स्थित फार्म हाउस पर बीती रात बदमाशों ने हमला करने की कोशिश की। फार्म हाउस स्टाफ और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बदमाश को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य दो बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। बदमाश अपनी कार (स्विफ्ट, नंबर UK 06 AM 8156) मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कार की जांच जारी है।

रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार ने बताया कि तीन हथियारबंद बदमाश फार्म हाउस में घुसे, जिनमें दो ने स्टाफ पर पिस्टल तान दी। उन्होंने आशंका जताई कि यह हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं।

सुरेश गंगवार ने कहा, “मैं लगातार प्रशासन को चेतावनी दे रहा हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। मेरे परिवार को जान से मारने की साजिश हो रही है। दो दिन पहले मेरे बेटे की कार के पीछे भी संदिग्ध गाड़ियाँ लगी थीं।”

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी एसएसपी और डीजीपी को दे दी गई है और वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इस संबंध में वार्ता करेंगे।

घटना के बाद फार्म हाउस पर ग्रामीणों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। इलाके में दहशत का माहौल है।