

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपा कमलेश चन्दोला ने क्षेत्र में भव्य जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।



जग्गी बंगर सीट से प्रत्याशी दीपा कमलेश चन्दोला के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में सैकड़ों समर्थक, दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के काफिले के साथ शामिल हुए।



जुलूस ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए जनता से समर्थन की अपील की, इस दौरान “कप-प्लेट” चुनाव चिन्ह के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई।


निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कमलेश चन्दोला ने भी इस मौके पर जनता का अभिवादन करते हुए “कप-प्लेट” पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। जुलूस के दौरान समर्थकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अभ्यर्थी का स्वागत किया।


इस शक्ति प्रदर्शन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए, जिससे प्रत्याशी की मजबूत जनसंपर्क और क्षेत्रीय समर्थन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

चुनाव प्रचार समाप्ति की पूर्व संध्या पर हुए इस शक्तिप्रदर्शन ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है और अब सभी की निगाहें मतदान के दिन की ओर टिक गई हैं।



