राज्य निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस का हमला, धस्माना बोले- भाजपा की कठपुतली बन गया है आयोग

राज्य निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस का हमला, धस्माना बोले- भाजपा की कठपुतली बन गया है आयोग

स्थान : देहरादून
रिपोर्टर : सचिन कुमार

उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य निर्वाचन आयुक्त पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट बताया है।

धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग की भूमिका पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण हो चुकी है और यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के हित में कार्य कर रहे हैं और उनके द्वारा चुनाव प्रक्रिया में की जा रही दखलंदाजी निष्पक्षता की भावना के विरुद्ध है।

उन्होंने चुनाव आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी की गई चिट्ठियों को बेशर्मीपूर्ण बताते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। धस्माना ने यह भी कहा कि इस गंभीर मुद्दे को कांग्रेस ने राज्यपाल के संज्ञान में ला दिया है और पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उनसे मुलाकात कर अपनी आपत्तियां रखेगा।

कांग्रेस नेता का यह बयान त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बीच सामने आया है, जिससे प्रदेश की राजनीतिक गरमाहट और बढ़ गई है।