

स्थान : देहरादून


देश की वीरता और शौर्य का प्रतीक कारगिल विजय दिवस इस वर्ष भी गरिमामय आयोजन के साथ मनाया जाएगा।



सैनिक कल्याण विभाग की ओर से देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कई विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के परिजन भी इस श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित रहेंगे।



मुख्यमंत्री धामी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी अमर वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि देंगे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में शहीद परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि उनके त्याग और समर्पण को समाज में उचित मान्यता दी जा सके।


सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह आयोजन न केवल शहीदों की याद में श्रद्धांजलि है, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान के प्रति जागरूक करने का एक प्रयास भी है।



