

स्थान : हल्द्वानी


त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।


दिनांक 25 जुलाई 2025 को गोला बायपास रोड स्थित प्रथम यात्री विश्राम गृह के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक ऑटो (UK 04 TB 0604) को रोका। तलाशी लेने पर ऑटो से 08 पेटी (कुल 384 टेट्रा पैक) माल्टा फ्लेवर देशी शराब बरामद की गई, जिसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।



गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ आर्य, पुत्र नरेश कुमार, निवासी नवारखेड़ा, गौलापार, काठगोदाम के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस टीम:
- उप निरीक्षक: मनोज यादव
- कांस्टेबल: सुनील कुमार
- कांस्टेबल: मो. यासीन

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसी प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।


