

रिपोर्टर- गोविन्द रावत
स्थान – अल्मोड़ा


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां प्रदेशभर में जनप्रतिनिधियों और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।



इसी क्रम में स्याल्दे विकासखंड के नैल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी किशोर बवाड़ी ने प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।


किशोर बवाड़ी ने कहा कि आज भी कई दूरस्थ गांव ऐसे हैं, जो अब तक सड़क सुविधा से वंचित हैं।


उन्होंने कहा कि सल्ट विधायक महेश जीना के नेतृत्व में उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए उन्होंने गौशालाओं के निर्माण का वादा किया, जिससे जहां पशुओं को आश्रय मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान किशोर बवाड़ी ने कृषि व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं लाभकारी बनाने की भी बात कही, ताकि किसान सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।



