

अल्मोड़ा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है और पंचायत प्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।



इसी क्रम में उजराड जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शिवेन्द्र सिंह रावत ने जनसंपर्क अभियान चलाया।



रावत ने सदरा, मानिला, डभरा, इनलो सहित कई अन्य क्षेत्रों का दौरा कर जनता से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहते हुए


उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे कई बुनियादी विकास कार्य किए हैं। उनका निरंतर प्रयास रहा है कि प्रत्येक गांव और तोक तक विकास पहुंचे।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बंदरों और आवारा पशुओं की समस्या का प्रभावी समाधान निकाला जाएगा, जिससे किसानों और आम जनता को राहत मिल सके।

शिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे विकास और सेवा के आधार पर वोट करें, न कि दलगत राजनीति के प्रभाव में आकर। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की आवाज़ बनकर कार्य करते रहे हैं और आगे भी करेंगे।




