

रिपोटर- गोविन्द रावत

अल्मोड़ा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और पंचायत प्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



इसी क्रम में सल्ट विकास खंड के पनुवाघोखन जिला पंचायत सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बलवंत तड़ियाल के समर्थन में सल्ट विधायक महेश जीना ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।


विधायक जीना ने वकुले, किजारी, डभरा, सौराल, वनघार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि बलवंत तड़ियाल भारी बहुमत से विजयी होंगे क्योंकि क्षेत्र की जनता भाजपा की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से भलीभांति परिचित है।

विधायक ने सौराल क्षेत्र में हुई सड़क विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और यह गरीब, किसान और ग्रामीणों के हित में सतत कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में प्रत्येक ग्राम पंचायत और तोक को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सके।


