
संजय जोशी
रानीखेत
सीमांत मुख्यालय रानीखेत के कार्मिकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका चिलियानौला स्थित मेटल फैक्ट्री के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर देवदार, बाज, माल्टा, तेजपत्ता, काफल एवं रीठा जैसे विभिन्न प्रजातियों के कुल 190 पौधों का रोपण किया गया।


कार्यक्रम में सीमांत मुख्यालय के कमांडेंट श्री जयंत कुमार शर्मा, उप-कमांडेंट (संचार) श्री अनिल कुमार जोशी, नगर पालिका ताड़ीखेत की अधिशासी अधिकारी दीपा परिहार,


मोहित कुमार, अजय कुमार सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सक्रिय भागीदारी की।


वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा पेड़ों के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय पर्यावरण को हरा-भरा बनाना तथा भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना रहा।


