शांतिपूर्ण मतदान के बाद दो गुटों में हुआ जबरदस्त विवाद, ईंट-पत्थर चलने से दर्जनभर घायल

शांतिपूर्ण मतदान के बाद दो गुटों में हुआ जबरदस्त विवाद, ईंट-पत्थर चलने से दर्जनभर घायल

रिपोर्ट….अकरम चौधरी
लोकेशन. बाजपुर

बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बाजपुर नगर में मतदान प्रक्रिया दिनभर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन मतदान के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

देर शाम दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा।

घटना हरिपुरा हरसान मतदान केंद्र और ग्राम नंदपुर नरका टोपा में हुई, जहां चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे।

झड़प में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है

। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

ग्रामीणों के अनुसार विवाद पहले से चल रही आपसी रंजिश के चलते हुआ, जो मतदान के बाद उग्र हो गया। पुलिस ने इलाके में एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।