ज्योति विशेष विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, दीप्ति रावत ने बच्चों को किया सम्मानित

ज्योति विशेष विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, दीप्ति रावत ने बच्चों को किया सम्मानित

लोकेशन – ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

हरिद्वार रोड स्थित ज्योति विशेष विद्यालय में गुरुवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में पार्षद तनु तेवतिया समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने मेयर शंभू पासवान के साथ मिलकर विशेष बच्चों को उपहार वितरित किए और पर्यावरण के महत्व पर उन्हें जानकारी दी। बच्चों को पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों को बच्चों की विशेष योग्यताओं से अवगत कराया गया। दीप्ति रावत ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि, “यहां पढ़ने वाले विशेष बच्चे बेहद प्रतिभाशाली हैं।

कोई डांस में निपुण है तो कोई खेलों में। दो बच्चों ने तो विदेश में भी स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। यह अपने आप में गर्व की बात है।”

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित भविष्य देने का एक कदम है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ संवाद कर उन्होंने उन्हें और अधिक प्रोत्साहित करने की बात भी कही।

विद्यालय में मौजूद बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के लिए एक प्रेरणास्पद क्षण बताया।