

नैनीताल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद नैनीताल में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है।



जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल पूरी सजगता और सतर्कता के साथ तैनात है, जिससे मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस अधिकारी लगातार फील्ड में भ्रमणशील हैं और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।



शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।


पुलिस बल की मुस्तैदी और प्रशासन की सक्रियता के चलते अब तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन और पुलिस का दावा है

कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।


मतदाताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और वे लंबी कतारों में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।


