

अल्मोड़ा

रिपोटर- गोविन्द रावत

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा की जिला पंचायत अधिकृत प्रत्याशी शोभा बिष्ट ने सल्ट विकास खंड के नैकणा जिला पंचायत सीट के अंतर्गत विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा।



प्रत्याशी शोभा बिष्ट ने भवाली, मयाल बाघली, नेवलगांव, खदेरा गांव, जसपुर कोट, रगगाड़ और मल्ली भवाली समेत कई गांवों का दौरा किया।



जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और बताया कि यदि उन्हें समर्थन मिला तो वे इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।


शोभा बिष्ट ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें ग्रामीणों से भरपूर समर्थन और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।

उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगी।


ग्रामीणों ने भी भाजपा प्रत्याशी को आश्वस्त किया कि वे विकास के लिए उन्हें समर्थन देंगे।


