

हरिद्वार
संवाददाता – मनोज कश्यप

हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की लंबी कतारें हरिद्वार की सड़कों पर भक्ति की अविरल धारा की तरह बह रही हैं।



कांवड़ मेला अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और धीरे-धीरे भोले के भक्त हरिद्वार से प्रस्थान कर रहे हैं।




हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन की चुस्त निगरानी और व्यवस्थित योजना के चलते पूरे शहर में यातायात तेज़ी से और निर्बाध रूप से प्रवाहित हो रहा है।



जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने को पूरी तरह तैयार हैं।

गंगा घाटों से लेकर नेशनल हाईवे तक एक सुव्यवस्थित निकासी व्यवस्था लागू की गई है। विशेष रूप से हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात मार्गों को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।


पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और कांवड़ यात्रियों की श्रद्धा ने मिलकर हरिद्वार को एक अनुशासित भक्ति केंद्र में तब्दील कर दिया है। यह दृश्य केवल भक्ति का नहीं, बल्कि समर्पण, सेवा और समन्वय का भी प्रतीक बन गया है।



