हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िये, नगर में हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िये, नगर में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

महादेव के जयकारों और “हर हर महादेव” के उद्घोष के साथ देवनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर निकले कांवड़ियों का नगर में भव्य स्वागत किया गया। भगवान शिव के जलाभिषेक हेतु कांवड़ यात्री बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ हरिद्वार से गंगाजल ला रहे हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान भक्त भोलेनाथ के भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए।

सदर बाजार पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नगर का वातावरण शिवमय हो गया और चारों ओर भक्ति का माहौल छा गया।

स्वागत समारोह में दीपक खंडेलवाल, पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, प्रदीप गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, महेश आर्य, बचे सिंह, भुवन तिवारी, आशीष सती, योगेश जोशी और यश नैनवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रा को लेकर नगर में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।