चरम पर कांवड़ यात्रा, पुलिस अलर्ट मोड परलंढोरा होते हुए लक्सर पहुंच रहे कांवड़ यात्री, अब तक नहीं हुई कोई अप्रिय घटना

चरम पर कांवड़ यात्रा, पुलिस अलर्ट मोड परलंढोरा होते हुए लक्सर पहुंच रहे कांवड़ यात्री, अब तक नहीं हुई कोई अप्रिय घटना

स्थान : हरिद्वार

कांवड़ यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है। लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिवधामों की ओर अग्रसर हैं। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।कांवड़ यात्रा का दूसरा पड़ाव भी शुरू हो चुका है, और अब तक किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

प्रशासन ने यात्रा के सुचारु संचालन हेतु कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। कांवड़ यात्री नगला इमरती से लंढोरा होते हुए लक्सर और फिर बैरागी कैंप की ओर बढ़ रहे हैं।

रास्ते में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और CCTV की निगरानी की जा रही है।

इस संबंध में जोनल प्रभारी एडिशनल एसपी राजन सिंह से बातचीत में उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से चल रही है। लक्सर क्षेत्र में अब तक किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने यह भी बताया कि लक्सर की आम जनता यात्रा में भरपूर सहयोग कर रही है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिली है।

एडिशनल एसपी ने उम्मीद जताई कि आने वाले दो दिनों में भी यात्रा इसी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी।

प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर चिकित्सा, जलपान व सहायता केंद्रों की भी व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।