विकासनगर: दिव्यांगों की आर्थिक सहायता में देरी पर जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेराव, सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप

विकासनगर: दिव्यांगों की आर्थिक सहायता में देरी पर जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेराव, सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप

स्थान : विकासनगर

विकासनगर में दिव्यांगों को लंबे समय से आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर जन संघर्ष मोर्चा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया।

मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता और पीड़ित दिव्यांग तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

नेगी ने बताया कि एक ही परिवार के तीन पूर्ण विकलांग सदस्य बीते 6-7 महीनों से सहायता चेक के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक राहत नहीं मिली।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी विधायक नियमों को ताक पर रखकर चेक अपने घर से बांट रहे हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।

इस मौके पर तहसीलदार विवेक राजौरी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि आचार संहिता समाप्त होते ही संबंधित परिवारों को लेखपाल के माध्यम से चेक वितरित कर दिए जाएंगे।

नेगी ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही और राजनीतिक हस्तक्षेप दोहराया गया, तो मोर्चा व्यापक जनआंदोलन करेगा।