

स्थान : काशीपुर/ उधम सिंह नगर
रिपोर्टर : अश्वनी दीक्षित


हरिद्वार से सितारगंज लौट रहे कांवरिया कड़िया को काशीपुर में टुकटुक चालक शकील ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने 112 पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल कांवरिया को के वी आर अस्पताल में भर्ती कराया गया।



स्थानीय भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार गूबल भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों की मदद करते हुए कहा कि यदि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे उनके साथ खड़े रहेंगे।



कांवड़ियों ने बताया कि घटना रात लगभग 9 बजे हुई। टुकटुक चालक शकील ने टुकटुक से टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास किया, लेकिन साथ वाले कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया।



इसके बाद शकील ने अपने साथियों को फोन करके बुलाया और वहां से फरार हो गया। कांवड़ियों के पास उसके टुकटुक का नंबर (जॉकी 2217) और मोबाइल नंबर मौजूद है।


हालांकि टुकटुक चालक ने इलाज कराने का वादा किया था, लेकिन अब वह फोन भी नहीं उठा रहा है। घायल कांवरिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


कांवड़ियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।



