

स्थान – हल्द्वानी
रिपोर्टर – अंजली पंत


52 डॉट गजरौड़ा, जयपुर पाटली क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी बेला तोलिया ने आज ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया और घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा।



जनसंपर्क के दौरान बेला तोलिया ने अपने विजन और योजनाओं को लोगों के साथ साझा करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को मैं और अधिक गति दूंगी।”



उन्होंने यह भी कहा कि जो महिलाएं खुद का व्यवसाय या उद्यम शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए योजनाओं की जानकारी, आवश्यक प्रशिक्षण और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।




स्थानीय लोगों का मिला समर्थन

बेला तोलिया के जनसंपर्क अभियान को क्षेत्र के लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि यदि वे चुनाव जीतती हैं, तो क्षेत्र में विकास और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम होगी।



चुनाव में बेला तोलिया की सक्रियता और जमीनी जुड़ाव को देखते हुए उनके पक्ष में माहौल बनता नज़र आ रहा है।




