

लोकेशन : लकसर
रिपोर्टर : गोविन्द चौधरी


लक्सर में शनिवार देर रात बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ड नंबर 2 और 3 की गलियों में तीन मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 9 हथियारबंद बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।



घटना लक्सर के सिमली मोहल्ले की बताई जा रही है, जहां रात लगभग 12 बजे के आसपास बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों में दुबक गए।



सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि गश्त प्रभावी होती, तो इतनी बड़ी घटना इतनी आसानी से नहीं हो पाती।


एसएचओ लक्सर का बयान:



पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


