

स्थान : नैनीताल


पंचायत चुनाव 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, नगदी और धातु की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में दिनांक 18 जुलाई 2025 को थाना कालाढूंगी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान धापला गेट से लगभग 100 मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध रामपुरी चाकू बरामद किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल आर्या (उम्र 25 वर्ष), पुत्र कैलाश राम, निवासी वार्ड नं. 02, काड़ीबैल, निकट पॉलिटेक्निक कॉलेज, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।


पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 87/2025, धारा 4/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

एसएसपी श्री प्रहलाद मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि, “चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”



