प्रधान पद की प्रत्याशी पूनम रानी को मिल रहा ग्रामीणों का समर्थन

प्रधान पद की प्रत्याशी पूनम रानी को मिल रहा ग्रामीणों का समर्थन

स्थान – सितारगंज
रिपोर्ट – तनवीर अंसारी

आगामी पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ग्राम सरकड़ा से प्रधान पद की प्रत्याशी पूनम रानी को स्थानीय जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

पूनम रानी की पुत्री वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जबकि उनके पति रमेश बाबा का भी क्षेत्र में सामाजिक प्रभाव माना जाता है।

रमेश बाबा ने बताया कि “पिछले पांच वर्षों के दौरान हमने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे हैं। अब ग्राम प्रधान पद के लिए मेरी पत्नी पूनम रानी मैदान में हैं, जिन्हें सभी वर्गों और धर्मों से समर्थन प्राप्त हो रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि “ग्राम पंचायत सरकड़ा की जनता जागरूक है और विकास को प्राथमिकता देती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में जनता हमारे पक्ष में मतदान कर हमें विजय दिलाएगी।”

पूनम रानी का चुनाव प्रचार लगातार तेज होता जा रहा है, और वे घर-घर जाकर जनता से जनसम्पर्क कर रही हैं। क्षेत्र की जनता अब यह देख रही है कि विकास और जनसेवा के वादे कितने ठोस हैं, और प्रत्याशी की पूर्व भूमिका क्या रही है।