कुंडा करनपुर में चुनावी माहौल के बीच मौत की दस्तक, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी

कुंडा करनपुर में चुनावी माहौल के बीच मौत की दस्तक, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी

कुंडा (उत्तर प्रदेश)
चुनावी माहौल के बीच कुंडा के करनपुर गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब युवक राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि मृतक के परिजन इस मौत को हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बता रहे हैं।

राहुल की पत्नी रवीना और मां का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका साफ कहना है कि “यह एक हादसा नहीं, कत्ल है!” परिजनों ने आरोप लगाया है कि पन्नू फॉर्म इस पूरी घटना के पीछे है, हालांकि इस आरोप की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

गांव करनपुर में शोक का माहौल है और हर आंख नम है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह मौत चुनावी रंजिश का नतीजा है? पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकता है।