

स्थान – पौड़ी
रिपोर्ट – जय ममगाई

कोटा जिला पंचायत की सीट संख्या 34 से चुनाव मैदान में उतरीं दीपिका इस्टवाल ने अपने प्रचार अभियान को धार देते हुए क्षेत्र में जनसंपर्क तेज़ कर दिया है।



कांग्रेस नेता व समाजसेवी कविंद्र इस्टवाल भी उनके समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और लोगों से जनसभा व घर-घर जाकर दीपिका को विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।


चुनाव प्रचार के दौरान दीपिका इस्टवाल ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनसमर्थन मिलकर सदन में भेजा जाता है, तो वे कोटा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया और कहा कि हर घर तक इन सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित की जाएगी।



इस दौरान कविंद्र इस्टवाल ने विपक्षी प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो व्यक्ति खुद अपने गांव की सीट छोड़कर होटल में रहकर चुनाव लड़ रहा है, वह क्षेत्र की जमीनी सच्चाई से पूरी तरह कट चुका है।” उन्होंने आगे कहा कि “हमने चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र की जनता से नाता नहीं तोड़ा और लगातार सेवा में लगे रहे। यही कारण है कि अब जनता दीपिका को अवसर देना चाहती है।”



कविंद्र ने विश्वास जताया कि दीपिका इस्टवाल जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी और कोटा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करेंगी।



