

हरिद्वार
संवाददाता :- मनोज कश्य

कांवड़ मेले के समापन के बाद हरिद्वार का जिला चिकित्सालय नए रूप में दिखाई देगा। जर्जर हो चुकी मौजूदा इमारत को तोड़कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।



उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल की वर्तमान इमारत काफी पुरानी और कमजोर हो चुकी है



, जो भविष्य की ज़रूरतों को देखते हुए नाकाफी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कांवड़ मेले के बाद अस्पताल का नवनिर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।




सेवाएं रहेंगी चालू, अस्थायी रूप से होंगी शिफ्ट
डीएम ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए अस्पताल की सभी प्रमुख सेवाएं मेला चिकित्सालय और महिला अस्पताल में अस्थायी रूप से शिफ्ट की जाएंगी।


नवीन अस्पताल में ये होंगी खास सुविधाएं:
- अत्याधुनिक इमरजेंसी विभाग
- बढ़ी हुई बेड क्षमता
- आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाएं
- मरीजों और तीमारदारों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर

प्रशासन का मानना है कि नया जिला अस्पताल हरिद्वार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देगा और लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगा।



