

हरिद्वार

कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार के बैरागी कैंप से सामने आया एक वायरल वीडियो सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। वीडियो में युवक-युवतियाँ भारी भीड़ के बीच बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और निगरानी के खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।



बताया जा रहा है कि यह स्टंट महज सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए किए गए, लेकिन इस “रील कल्चर” ने हाई अलर्ट पर चल रहे मेले में सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है



कि युवतियाँ भीड़भाड़ वाली जगह पर खुलेआम बाइक पर खतरनाक करतब दिखा रही हैं, जबकि आसपास पुलिस या सुरक्षा कर्मियों की कोई सक्रियता नजर नहीं आई।


कांवड़ मेला देशभर से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, जहां सुरक्षा को लेकर प्रशासन हर साल भारी इंतज़ाम का दावा करता है।


लेकिन यह वीडियो दर्शाता है कि कहीं न कहीं निगरानी में बड़ी चूक हुई है।स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।



