

देवप्रयाग

देवप्रयाग से करीब 8 किलोमीटर पहले मूल्या गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो कांवड़ यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना श्रीनगर की सूचना पर एसडीआरएफ श्रीनगर टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।



बताया जा रहा है कि श्रीनगर की ओर से आ रही होंडा शाइन बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर दो श्रद्धालु सवार थे।



हादसे में एक व्यक्ति, मिंटू मिश्रा (27 वर्ष), निवासी सुंदर विहार, नई दिल्ली, सड़क पर ही गिरकर घायल हो गया।



वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति, रमेश मिश्रा (30 वर्ष), पुत्र कुशेखर मिश्रा, निवासी लिलवा, हावड़ा, पश्चिम बंगाल, हादसे के दौरान मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।


एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और रमेश मिश्रा को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके पश्चात घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द कर एंबुलेंस के माध्यम से श्रीनगर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

एसडीआरएफ की तत्परता और समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



