

लोकेशन्- ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था का जायज़ा लेने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की हौसला अफजाई के लिए पुलिस कप्तान अजय सिंह ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां कांवड़ियों का स्वागत किया, वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।



बारिश से सुरक्षा के मद्देनज़र मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को छतरियां और रेनकोट वितरित किए गए।



पुलिस कप्तान अजय सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, ऐसे में उनकी हौसला अफजाई और सुविधाओं का ध्यान रखना विभागीय जिम्मेदारी है।


एसपी अजय सिंह ने बताया कि मौके पर सभी पुलिसकर्मियों से फीडबैक भी लिया गया। सभी ने व्यवस्था को लेकर संतोष जताया और बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई विशेष दिक्कत नहीं हो रही है।



इसके बावजूद पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया कि यदि भविष्य में कोई समस्या आती है, तो वे तुरंत उनसे या संबंधित उच्च अधिकारियों से संपर्क करें।


उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, जिसमें पुलिस का सहयोग और समर्पण सबसे अहम है।


