आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समय से चल रही समस्या का आज समाधान मिलने वाला है। आपके संपर्कों से भी आपको सहायता मिल सकती है। लोगों के बीच में आपकी अच्छी छवि बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी गण अपनी पढ़ाई संबंधी गतिविधियों पर पूरी तरह ध्यान देंगे।
नेगेटिव – अपनी भावनाओं में बहकर किसी से भी अपने कामों और योजनाओं के बारे में बातचीत ना करें। अनजान लोगों के साथ कोई काम करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतना जरूरी है। धन के निवेश संबंधी कार्य में किसी की बातों में ना आकर पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें।

करियर – इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में फायदा होगा। आपकी अच्छी छवि की वजह से आपको सही ऑर्डर भी मिलेंगे। नौकरी में इस समय अपने टारगेट को हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। बड़े अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें।
लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लेकिन यह भी याद रखें कि एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपके परिवार की खुशियों को खराब कर सकते हैं।
हेल्थ – इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहना जरूरी है। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने कार्यों को भी समय पर पूरा कर लेंगे। रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ भी मुलाकात होगी। आप सभी चिंताओं को छोड़कर हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव – कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे बुरे पहलुओं पर जरूर विचार कर लें। बच्चों की गलतियों पर उन्हें डांटने से उनके अंदर हीन भावना आ सकती है। बेहतर होगा कि उनकी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।

करियर – कारोबारी नजरिए से ग्रह स्थिति अच्छी बन रही है। व्यवसाय में अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत अपने कार्यों के प्रति लगाएं। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने अच्छे काम की वजह से तरक्की मिल सकती है।
लव – विवाहित जीवन में सही तालमेल बनाकर रखें। अपने लव पार्टनर के साथ मूवी देखने अथवा लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनाएं।
हेल्थ – कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी जांच भी नियमित रूप से करवाएं।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समय से आप अपना ध्यान अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा रहे हैं जिसमें आपको काफी हद तक सफलता भी मिली है। कुछ बाहरी संपर्क सूत्रों के साथ मिलने-जुलने के बाद आपकी कुछ जरूरी योजनाएं भी बनेंगी जो कि सफल रहेंगी।
नेगेटिव – कभी-कभी बहुत ज्यादा जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है। सुख-सुविधा संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होगा।

करियर – कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार के स्थान या काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत है। ऐसा करना आपके लिए सही भी रहेगा। अपनी काम करने की क्षमता को बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आलस की वजह से कुछ काम रुक सकते हैं।
लव – जीवन साथी का पारिवारिक देखभाल व तालमेल बनाकर रखने में पूरा ध्यान रहेगा लेकिन विवाहेत्तर संबंधों का बुरा प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ की समस्या वाले लोग बदलते वातावरण से सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने से आराम मिलेगा। प्रॉपर्टी अथवा गाड़ी से संबंधित खरीद-फरोख्त संभव है। किसी भी मुश्किल परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास और समझदारी द्वारा अपने अनुकूल बना लेंगे। युवाओं के लिए अपनी योजनाओं को शुरू करने का अच्छा समय है।
नेगेटिव – विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर असफलता मिल सकती है लेकिन हिम्मत ना हारें और फिर से प्रयास करें। घर में किसी प्रकार की मरम्मत या सुधार करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें।

करियर – व्यवसायिक विकास के लिए अपने संपर्कों को और अधिक बढ़ाएं। दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें इससे आपको कुछ जरूरी जानकारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति कुछ ठीक रहेगी खर्चे बढ़ेंगे लेकिन अपनी क्षमता से ज्यादा उधार या लोन ना लें।
लव – पति-पत्नी आपसी तालमेल से किसी समस्या का हल ढूंढ लेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ ना लें। थकान की वजह से शरीर में सुस्ती महसूस होगी। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलने पर लंबे समय से चल रही आर्थिक समस्या से आराम मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई सफलताएं भी बनाएगी। युवाओं को पहली कमाई मिलने से खुशी रहेगी।
नेगेटिव – किसी भी नकारात्मक स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालें। संतान की किसी गतिविधि को लेकर भी चिंता रह सकती है लेकिन किसी भरोसेमंद मित्र के साथ बातचीत करने से समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। शॉपिंग आदि करते समय अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें।

करियर – कुछ नई सफलताएं सामने आएंगी जिसकी वजह से व्यवसाय में कार्यभार और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन घर परिवार की उलझनों की वजह से कुछ समस्याएं भी बनी रहेंगी हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का सही सहयोग रहेगा।
लव – घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है तथा शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
हेल्थ – एलर्जी की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज लेना आपको जल्दी स्वस्थ करेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप भरपूर ऊर्जा के साथ अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद और सम्मानजनक रहेगी।
नेगेटिव – अपने स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है। गुस्से और अहंकार से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें नहीं तो आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।

करियर – आप अपनी योग्यता व काबिलियत द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। नए ऑर्डर और एग्रीमेंट प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के ऊपर कुछ विशेष कार्यभार आ सकता है।
लव – घर का माहौल खुशनुमा रहेगा तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा।
हेल्थ – बहुत ज्यादा कार्यभार की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है इसलिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने में अपनी पूरी मेहनत लगा दें। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यवस्था रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के सही परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव – कुछ नजदीकी मित्र ही आपके लिए मुश्किलें पैदा करेंगे बेहतर होगा कि दूसरों पर विश्वास करने से पहले उसकी मनोस्थिति को समझें। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ किसी भी वाद-विवाद को ज्यादा महत्व ना दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा समय दें।

करियर – व्यवसायिक कार्यों में आपको अपनी मेहनत और काम करने की क्षमता के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे सिर्फ थोड़ा संघर्ष बना रहेगा। स्टेशनरी, कपड़े आदि से संबंधित व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारियों तथा सहयोगियों के साथ सही तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है।
लव – पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रखने में आपसी संबंध से रहना बहुत जरूरी है। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
हेल्थ – बहुत ज्यादा थकान की वजह से कमजोरी और सिरदर्द रह सकता है। उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपको अपने किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अगर संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझने की उम्मीद है।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि शक का कोई इलाज नहीं है। बिना वजह मन में कुछ बुरा होने जैसी आशंका रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है इसलिए दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपनी चीजों की संभाल खुद करें। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल ना होने दें।

करियर – कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी तथा स्टाफ का अनुभव व योगदान आपके लिए सहायक साबित होगा लेकिन नौकरी करने वाले लोग सावधान रहें क्योंकि कोई कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने के लिए आपसे धोखाधड़ी कर सकता है।
लव – पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और तालमेल सही बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
हेल्थ – आप अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर रहेंगे जिसकी वजह से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलने से आराम मिलेगा और आप अपने दम पर कोई खास काम करने की भी क्षमता रखेंगे। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में अपनी आस्था और रुझान रखने से आपके व्यक्तित्व और अच्छा होगा।
नेगेटिव – युवा बेकार की मौज मस्ती में समय खराब ना करें। तरक्की पाने के लिए अपने स्वभाव में समझदारी लाना जरूरी है। गैर कानूनी मामलों से दूर ही रहें। संतान की कोई गतिविधि आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकती है।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियां अपनी पसंद के अनुसार चलती रहेंगी लेकिन अपने काम करने के तरीके में भी कुछ बदलाव जरूर लाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की वजह से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं इसलिए सचेत रहना भी जरूरी है।
लव – पति-पत्नी को संबंधों को मधुर बनाकर रखने के लिए आपसी तालमेल बेहतर बनाना जरूरी है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।
हेल्थ – व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा एक्सरसाइज, योगा आदि नियमित करें। गरिष्ठ और तला-भुना खाना खाने की वजह से पेट खराब रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – व्यक्तिगत तथा आर्थिक मामलों में अपने नजदीकी मित्रों तथा परिवार के लोगों के साथ सलाह जरूर लें। आपको कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। प्रियजनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव – दोपहर बाद किसी वजह से आत्मविश्वास कम हो सकता है। लापरवाही की वजह से कोई मौका भी हाथ से निकल जाएगा। अपने अहंकार पर काबू रखें। किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद की स्थिति बहुत ज्यादा बढ़ सकती है इसलिए सावधानी रखें।

करियर – व्यवसाय में आपके नेतृत्व और प्रबंधन द्वारा सभी कार्य सही तरीके से व्यवस्थित रहेंगे सिर्फ कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। ऑफिस की जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। स्टाफ का भी सही सहयोग बना रहेगा।
लव – दांपत्य जीवन मधुर और सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
हेल्थ – किसी खास कार्य में रुकावट आने की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। कुछ समय खुद के बारे में सोचने और ध्यान करने में भी जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थीं किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगी और रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव – समय के अनुसार खुद को भी बदलने की कोशिश करें इससे परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर काम करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर लें। घर में सुधार संबंधी कुछ कार्य होंगे। सोशल गतिविधियों में आपका योगदान बना रहेगा।

करियर – व्यवसाय के विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बनी हैं तो आज उस कार्य को गंभीरता से करें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ नुकसान होने की भी स्थिति बन रही है। नौकरी में भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव – घर परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध के विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ – त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी तथा फाइनेंस से संबंधित कुछ योजनाएं भी बनेंगी। आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव – इस बात का भी ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपको सहयोग करेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका ध्यान जरूरी है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को अनदेखा ही रखें। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं इन पर कटौती करना जरूरी है।

करियर – व्यवसाय की दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा बना हुआ है। स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता मिलने वाली है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ व्यवसायिक पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है।
लव – पारिवारिक गतिविधियां व्यवस्थित और अच्छे तरीके से चलती रहेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
हेल्थ – यूरिन संबंधी इंफेक्शन अथवा सूजन की समस्या से परेशान हो सकते हैं। उचित इलाज लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 9