

रिपोटर – गोविन्द रावत
स्थान- अल्मोड़ा



उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत चुनाव प्रभारी धीरेंद्र प्रताप गुरुवार को सल्ट विकास खंड मरचूला पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने उन्हें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।


इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि वर्ष 2025 के पंचायत चुनावों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी।



उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है और संगठन स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है।



धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और जनता तक अपने संदेश को मजबूती से पहुंचाएंगे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस का प्रचार अभियान तेज गति से चल रहा है और आगामी चुनावों में पार्टी की बढ़त निश्चित है।

कांग्रेस की यह सक्रियता और जोश आगामी पंचायत चुनावों में उन्हें बेहतर परिणाम दिलाने की उम्मीद जगा रहा है।



