

स्थान सितारगंज

रिपोर्ट तनवीर अंसारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद उधम सिंह नगर की जिला पंचायत वार्ड 12 बिडोरा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सदफ मलिक ने चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है।



उन्होंने अपने क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील शुरू कर दी है।



जनता से मिल रहा भरपूर समर्थन
सदफ मलिक ने कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है और वे रोजाना दर्जनों गांवों में जाकर जनता से सीधा संवाद कर रही हैं।

“मैं भाजपा की समर्पित प्रत्याशी हूं। जनता मुझ पर भरोसा दिखा रही है और मैं पार्टी और क्षेत्र की उम्मीदों पर खरा उतरूंगी,” – सदफ मलिक
महिलाओं के लिए डेडिकेटेड डेस्क की घोषणा
सदफ मलिक ने चुनाव प्रचार के दौरान खासतौर पर महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि वे निर्वाचित होती हैं, तो क्षेत्र में “महिला डेस्क” की स्थापना की जाएगी ताकि महिलाएं बेहिचक अपनी समस्याएं रख सकें और उन्हें समय पर समाधान मिल सके।


चौमुखी विकास का संकल्प
उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर चौमुखी विकास का वादा किया है।


सदफ मलिक ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।


