चंपावत में पंचायत चुनाव को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, लोहाघाट में वाहनों की सघन जांच

चंपावत में पंचायत चुनाव को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, लोहाघाट में वाहनों की सघन जांच

स्थान: लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। चुनाव के मद्देनज़र वाहनों के दुरुपयोग और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

मंगलवार को लोहाघाट क्षेत्र में एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों और चालकों की गहन जांच की।

एल्कोमीटर से की जा रही चालक की जांच
अभियान के दौरान न केवल वाहनों के दस्तावेजों, फिटनेस और परमिट की जांच की गई, बल्कि एल्कोमीटर की मदद से चालकों की शराब सेवन की जांच भी की गई।

“चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई चालान किए जा चुके हैं,” – एआरटीओ प्रवर्तन, मनोज बगोरिया

रात में भी चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान
उन्होंने बताया कि यह अभियान रात्रि समय में भी जारी रहेगा ताकि अवैध परिवहन गतिविधियों और नशे में वाहन संचालन को रोका जा सके। अभियान की सूचना के बाद वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

चालकों से अपील
एआरटीओ बगोरिया ने समस्त वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी चुनाव संपन्न होने तक लगातार जारी रहेगा