पंचायत चुनाव के मद्देनज़र नैनीताल पुलिस की सख्ती, अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई में दो गिरफ्तार

पंचायत चुनाव के मद्देनज़र नैनीताल पुलिस की सख्ती, अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई में दो गिरफ्तार

नैनीताल

जिले में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 127 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई 1: मुखानी थाना क्षेत्र
मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में मधुबन कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट में छापा मारा गया। यहां से बंटी शर्मा पुत्र महेश चंद शर्मा (उम्र 36 वर्ष), निवासी पुजारी जी के मकान, छडायल, थाना मुखानी को 30 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
  • कांस्टेबल रविंद्र खाति
  • कांस्टेबल शंकर सिंह

कार्रवाई 2: आम्रपाली चौकी बैरियर
दूसरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वाहन (UK06 P 8016) को चेकिंग के दौरान पकड़ा। वाहन से 97 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम बरामद हुई और संदीप पुत्र गुरमीत सिंह (उम्र 19 वर्ष), निवासी ककराला, गूलरभोज, गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
  • कांस्टेबल कुंदन सिंह
  • कांस्टेबल विनोद
  • कांस्टेबल भगवती पाठक

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और वितरण पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।