

टॉप-पौड़ी
रिपोर्ट-जय ममगाई

उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जनपद भर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।




प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार व सीआईयू टीम द्वारा की गई चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार युवकों — हरीश (निवासी नजीबाबाद) और संजीव कुमार छेत्री उर्फ छोटू को रोका गया।



जांच के दौरान दोनों के कब्जे से 530 ग्राम वी 2 (संभावित नशीला पदार्थ) और 550 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।


पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे इन मादक पदार्थों को कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार व ऋषिकेश क्षेत्रों में सप्लाई करने के उद्देश्य से लेकर जा रहे थे।

पुलिस कार्रवाई:
दोनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।



