धामी सरकार पर गरजे कांग्रेस के तेवर, गरिमा दसौनी ने लगाए घोटालों और संरक्षणवाद के गंभीर आरोप

धामी सरकार पर गरजे कांग्रेस के तेवर, गरिमा दसौनी ने लगाए घोटालों और संरक्षणवाद के गंभीर आरोप

टॉप: देहरादून

रिपोर्ट-सचिन कुमार

उत्तराखंड की धामी सरकार को लेकर कांग्रेस ने सख्त तेवर अपनाए हैं। प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी उस वक्त और बढ़ गई जब कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मुख्यमंत्री को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि

“उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस अब सिर्फ एक मज़ाक बनकर रह गया है।”

धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए जा रहे सम्मान समारोहों पर सवाल उठाते हुए गरिमा दसौनी ने तंज कसा कि सिर्फ मंचों पर सम्मान लेने से शासन की सच्चाई नहीं छिपाई जा सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • प्रदेश के हर विभाग में कमीशनखोरी हावी है।
  • भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री भी इस सच्चाई को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी गरिमा दसौनी ने तीखा हमला बोला जिसमें उन्होंने “बड़े मगरमच्छ” पर कार्रवाई की बात कही थी।
गरिमा का सवाल था:

“अगर पेपर लीक, भर्ती और भूमि घोटालों में बड़े चेहरे शामिल हैं, तो कार्रवाई सिर्फ छोटे कर्मचारियों तक ही क्यों सीमित है?”

उन्होंने आगे सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने, और राज्य में ‘जंगलराज’ जैसे हालात उत्पन्न होने के भी गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर आंदोलनात्मक रूप देने की तैयारी में है।