

नैनीताल,

उत्तराखंड में मा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के अंतर्गत ढोंगी बाबाओं और फर्जी साधुओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपदभर में अभियान तेज कर दिया गया है।



एसएसपी मीणा ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर ऐसे फर्जी बाबाओं की पहचान करें और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करें।




इसी क्रम में आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मंदिरों, आश्रमों और सार्वजनिक स्थलों पर सर्च ऑपरेशन और सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 56 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।


जांच के दौरान:
- 08 बाबाओं के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
- 05 व्यक्तियों को भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा सभी संदिग्धों के दस्तावेजों और पृष्ठभूमि की गहन जांच की गई, ताकि धार्मिक आस्था के नाम पर आमजन को गुमराह करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।

“ऑपरेशन कालनेमि” भविष्य में भी इसी सख्ती के साथ निरंतर जारी रहेगा, ताकि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनी रहे और जनता की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके।



