

रिपोर्ट भगवान सिंह

पौड़ी गढ़वाल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने रविवार को विकास खंड द्वारीखाल, रिखणीखाल, थलीसैंण, जयहरीखाल तथा बीरोंखाल क्षेत्रों में चुनाव संबंधी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों की स्थिति, स्ट्रॉन्ग रूम, तथा मतगणना स्थलों का जायज़ा लिया।



उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की, जिसमें शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।



श्री गुणवंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोपरि होनी चाहिए।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में पंचायत चुनाव पूरी तरह शांति, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हों


