भंगा सीट से रेनू गंगवार को मिला जनसमर्थन, हजारों की भीड़ ने फिर जिताने का लिया संकल्प

भंगा सीट से रेनू गंगवार को मिला जनसमर्थन, हजारों की भीड़ ने फिर जिताने का लिया संकल्प

स्थान उधम सिंह नगर सितारगंज

रिपोर्ट तनवीर अंसारी

जिले की बहुचर्चित भंगा जिला पंचायत सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरीं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। 20 वर्षों से गंगवार परिवार के पास रही इस सीट पर इस बार भी रेनू गंगवार का परचम लहराने के संकेत मिल रहे हैं।

बीती शाम गंगवार फॉर्म हाउस पर हजारों की संख्या में पहुंचे चुनावी क्षेत्र के लोगों ने रेनू गंगवार के समर्थन में एकजुटता दिखाई और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया। भारी जनसमर्थन ने विरोधियों को बड़ा झटका दिया है। लोगों ने साफ संदेश दिया कि रेनू गंगवार ही उनकी पहली पसंद हैं, और क्षेत्र के विकास के लिए उनका नेतृत्व जरूरी है।

डॉ. सुरेश गंगवार ने विपक्षियों पर साधा निशाना

रेनू गंगवार के पति और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुरेश गंगवार ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी प्रत्याशियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “कुछ प्रत्याशी आमर्यादित भाषा का प्रयोग कर चुनाव को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब समझती है।”

उन्होंने चेताया कि “बरसाती मेंढकों की तरह कुछ लोग चुनाव के समय अचानक क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं, जो चुनाव बाद नजर भी नहीं आते।” उन्होंने विपक्ष की तुलना कच्छा बनियान गिरोह से करते हुए कहा कि जैसे वो गिरोह डर और भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करता था, वैसे ही कुछ लोग आज जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं।

जनता ने दिया भरोसे का संदेश

फॉर्म हाउस पर उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का भरोसा अब भी रेनू गंगवार और उनके परिवार के विकास कार्यों व सामाजिक सेवा पर कायम है। रेनू गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास और हर घर तक सेवा पहुंचाना है।”

विकास के नाम पर मांगा समर्थन

गंगवार परिवार ने चुनाव को विकास और जनसेवा के मुद्दे पर केंद्रित करने की बात कही। जनता से अपील की गई कि वे भावनाओं में नहीं, पिछले 20 वर्षों में किए गए कार्यों और सेवाभाव के आधार पर निर्णय लें।

भंगा सीट पर जिस तरह का जनसमर्थन रेनू गंगवार को मिल रहा है, उससे साफ है कि मुकाबला कांटे का तो जरूर होगा, लेकिन गंगवार परिवार के पक्ष में लहर इस बार भी मजबूत दिखाई दे रही है।