

संजय जोशी
रानीखेत

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में जालली मंडल के शक्ति केंद्र पाली के दौला गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि घनश्याम भट्ट और पर्यवेक्षक भूपेंद्र कांडपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में एकजुटता और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।



भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देगी और संगठन के स्तर पर पूरी मजबूती से उन्हें जिताने का प्रयास किया जाएगा।

कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता


इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और भाजपा की नीति-रीति से प्रभावित होकर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से तकुल्टी के निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील जोशी, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र, और अन्य ग्रामीण शामिल रहे।



बैठक में मौजूद रहे कई वरिष्ठ कार्यकर्ता
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल किरोला, मंडल महामंत्री भोला दत्त छिमवाल, रूपा, अंबा देवी, चंद्रशेखर जोशी, मनोज भाकुनी, नारायण दत्त जोशी, भुवन पाठक, रामसिंह, महेश बिष्ट, राधा बल्लभ मिश्रा और सरस्वती नैनवाल समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।

बैठक के माध्यम से भाजपा ने यह संकेत दिया कि वह पंचायत चुनाव को गंभीरता से ले रही है और स्थानीय स्तर पर भी संगठनात्मक मजबूती के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।



