ग्राम कांडा बेतालघाट की महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

ग्राम कांडा बेतालघाट की महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

बीती 9 जुलाई को ग्राम कांडा बेतालघाट (नैनीताल) निवासी 48 वर्षीय दीपा देवी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों के अनुसार, दीपा देवी अपने घर से रामनगर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां आने के लिए निकली थीं, लेकिन न तो वह अपने गंतव्य पर पहुंचीं और न ही अब तक घर वापस लौटी हैं।

जानकारी के मुताबिक, दीपा देवी रामनगर के लिए बस में सवार हुई थीं और रानीखेत रोड पर बस से उतर गई थीं। इसके बाद वह कथित रूप से अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने वाली थीं, परंतु वह वहां तक नहीं पहुंच पाईं। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

महिला के लापता होने की सूचना रामनगर कोतवाली में दी गई है, जहां परिजनों ने पुलिस से महिला की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है

रामनगर पुलिस के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से अपील

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को दीपा देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल रामनगर कोतवाली या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।


विशेष जानकारी:

  • लापता महिला का नाम: दीपा देवी
  • उम्र: 48 वर्ष
  • निवासी: ग्राम कांडा, बेतालघाट
  • लापता तिथि: 9 जुलाई
  • अंतिम बार देखे जाने का स्थान: रानीखेत रोड, रामनगर