पत्तापानी से पंचायत चुनाव में मनप्रीत कौर ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

पत्तापानी से पंचायत चुनाव में मनप्रीत कौर ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

स्थान – कालाढूंगी।
रिपोर्टर – भगवान मेहरा

जैसे-जैसे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को गति देकर समर्थन जुटाने में जुट गए हैं

इसी क्रम में पत्तापानी वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी मनप्रीत कौर पन्नू ने भी अपने चुनाव प्रचार को धार दे दी है।

बुधवार को मनप्रीत कौर ने दर्जनों समर्थकों के साथ गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा।

उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें जीताकर भेजती है, तो वे क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता की सेवा को ही अपना धर्म समझेंगी।

इस अवसर पर उनके पति रमनधीर सिंह पन्नू ने कहा कि उनके पिता पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य किए, उन्हें आज भी लोग याद करते हैं। इसी विश्वास के साथ जनता एक बार फिर उनके परिवार को समर्थन दे रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता उनके मेहनत और नीयत को पहचानकर इस बार मनप्रीत कौर को भारी मतों से विजयी बनाएगी।