

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी


बुद्ध पार्क परिसर में बुधवार को ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आम हड़ताल आयोजित की गई, जिसमें सरकारी नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस हड़ताल को परिवर्तन क्रांति दल का भी समर्थन प्राप्त हुआ।



प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा नीतियां पूरी तरह से श्रमिक विरोधी हैं। सरकार बैंकिंग क्षेत्र के निजीकरण के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।


प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।





उन्होंने कहा कि सरकार केवल अपने फायदे के लिए नीतियां बना रही है, जबकि कर्मचारियों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।


ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि वे अपने हकों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


